सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कार्डधारियों को जून में एक मुश्त वितरण होगा 03 माह का चावल,

सुमन्त साहु,
सूरजपुर 27 मई 2025/ शासन के निर्देशानुसार जिले के उचित मूल्य दुकानों में जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 का चावल एकमुश्त भण्डारण कर वितरण कराया जायेगा। जिसके निगरानी हेतु खाद्य विभाग द्वारा समस्त उचिम मूल्य दुकानों में माह जून में चावल उत्सव आयोजित कर निगरानी समिति के समक्ष राशन वितरण करने के निर्देश
जारी किये गये है। चावल उत्सव हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के उचित मूल्य दुकानों में ग्राम पंचायत सचिव तथा नगरीय
क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राशनकार्डधारी अपने पात्रतानुसार तीनों
माह का चावल एक साथ उठाव कर सकते है। इसके साथ ही शक्कर, नमक तथा चना का वितरण नागरिक
आपूर्ति निगम में उपलब्धता के आधार पर माहवार भण्डारण कर वितरण कराया जायेगा। उचित मूल्य दुकानों में
तीन माह के वितरण हेतु पृथक-पृथक आधार प्रमाणिकरण करके वितरण दर्ज किया जायेगा। वितरण किये गये
सामग्री के रसीद ई-पॉस से प्रिंट कर हितग्राहियों को दिया जायेगा। जिले में तीन माह का खाद्यान्न का भण्डारण हेतु आवश्यक जगह की व्यवस्था उचित मूल्य दुकान स्तर पर करने के निर्देश भी जारी किए गए है।उचित मूल्य दुकान संचालको को तीन माह के वितरण के संबंध में दुकान में सूचना का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए है।




