Uncategorized

उमापुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न*

सुमन्त साहु

रामानुज नगर उमापुर में आज विकासखंड स्तरीय विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उमापुर में किया गया जिसके अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास विभाग एवं सहकारी समिति द्वारा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं से संबंधित जानकारी कृषकों को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी, वही वही मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के द्वारा किसानों को रासायनिक खाद के अलावा, जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया , और सुमन्त साहू पूर्व मंडल महामंत्री के द्वारा किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकी से खेती करने का सलाह दिया गया, किसान रथ के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं को किसानों के बीच पहुंचाया जा रहा है कार्यक्रम में किसानों को योजनाओं से संबंधित पम्पलेट,फलदार पौधे, केसीसी एवं खाद बीज का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू मंडल महामंत्री सुमित साहू भा,जो,यु,मो, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू,मंडल उपाध्यक्ष सुंदर सिंह उमापुर केंद्र के अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह रामानुज नगर केंद्र के अध्यक्ष अदल सिंह जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमलता रजवाड़े सरपंच राज लाल सिंह सरपंच जगतपाल सिंह सरपंच तीरथ सिंह चेतन राजवाड़े राजेश साहू जयचंद साहू रामकुमार कुशवाहा सहायक संचालक श्री आर एल भारिया, एसएडीओ प्रफुल्ल गुप्ता, श्रीमती गरिमा गुप्ता,उद्यान विकास अधिकारी महेंद्र राम, समिति प्रबंधक श्री देवकीनन्दन साहू एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!